आधुनिक भारत का डिजिटल दर्पण

​Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फेरबदल; सीधी, सिंगरौली, रतलाम और धार समेत कई जिलों के SI बदले

police transfer 1

​Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फेरबदल; सीधी, सिंगरौली, रतलाम और धार समेत कई जिलों के SI बदले

​भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना बोर्ड (Police Establishment Board) के अनुमोदन के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल द्वारा राज्य में पुलिस उप निरीक्षकों (Sub-Inspectors) और कार्यवाहक उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कई अधिकारियों को प्रशासनिक फेरबदल के तहत नई पदस्थापना दी गई है।

समग्र आईडी में वैवाहिक स्थिति सुधारना हुआ बेहद आसान, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर ही होगा काम

​इन अधिकारियों का हुआ तबादला (तबादला सूची)

​स्थानांतरित किए गए शासकीय सेवकों की सूची इस प्रकार है: ​Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फेरबदल; सीधी, सिंगरौली, रतलाम और धार समेत कई जिलों के SI बदले

क्र.

अधिकारी का नाम (सर्वश्री)

वर्तमान पदनाम

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

1

राजमणि अहिरवार

कार्यवाहक उ.नि.

जिला सीधी

जिला सिंगरौली

2

अभिषेक कुमार पाण्डेय

उप निरीक्षक

जिला सिंगरौली

जिला सतना

3

अरुण कुमार सिंह

उप निरीक्षक

जिला सिंगरौली

जिला सतना

4

मनोज सिंह चौहान / लोनिया

उप निरीक्षक

जिला सिंगरौली

जिला जबलपुर

5

सुधाकर सिंह

उप निरीक्षक

जिला सिंगरौली

जिला सीधी

6

प्रेमसिंह हटीला

कार्यवाहक उ.नि.

जिला रतलाम

जिला धार

7

गुलाब सिंह भयड़िया

उप निरीक्षक

जिला धार

जिला रतलाम

समयसीमा में कार्यमुक्त करने के निर्देश, निलंबन पर रोक

​पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति-2026 के बिंदु क्रमांक 43 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त (Relieve) किया जाए।

​विशेष नोट: आदेश में यह भी कड़ा निर्देश दिया गया है कि यदि इस सूची में शामिल कोई भी अधिकारी वर्तमान में निलंबन (Suspension) में है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को भेजी जाएगी।

​जिलों के भीतर कार्य का आवंटन संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा इकाई में आमद देने के बाद किया जाएगा। इस आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित आईजी (IG), डीआईजी (DIG), एसपी (SP) और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।