Site icon Yashbharat.com

U19 Final: भारत ने की सधी हुई शुरुआत

dc Cover v4itc53hlf38de74le4g8tee85 20180203092912.Medi

माउंट माउनगानुई (न्यूजीलैंड)। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की है। कुछ देर तक बारिश के खलल के बाद फिर शुरु हुए मैच में टीम इंडिया के ओपनर्स ने 7 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए थे। पृथ्वी 16 और मनजोत 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 216 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया था, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 250 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। मगर 150 रनों के पार पहुंचने के बाद ही टीम लड़खड़ाने लगी और पूरी टीम 48वें ओवर में महज 216 रनों पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मर्लो ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान सांगा ने 13 और उप्पल ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से तेज गेंदबाज नागरकोटी के अलावा शिवा सिंह, ईशान पोरेल ने दो-दो विकेट झटके।

Exit mobile version