Site icon Yashbharat.com

Typhoon Haishen: जापान की ओर बढ़ रहा है तेज हवाओं के साथ तूफान हैशन

05 09 2020 typhoon haishan 20710665 75826199

टोक्यो, एपी। सप्ताह में दूसरी बार ताकतवर तूफान शनिवार को जापान की ओकिनावा द्वीप समूह ( Japanese Okinawa islands) पर दस्तक दे रहा है।

इस आने वाले तूफान हैशन (Typhoon Haishen) के कारण मूसलाधार बारिश और भयंकर हवा के झोंकों को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम अधिकारियों ने अंतिम कुछ दिनों के लिए सतर्क किया है और लोगों से अपील की है कि वे घरों के भीतर रहें और खाने-पीने की सामग्री इकट्ठा कर लें।

जापान मौसम विभाग ने बताया कि हैशन के कारण 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और रविवार तक यह तूफान यहां पहुंच जाएगा।

इस तूफान की राह में ओकिनावा के बाद दक्षिणी आइलैंड क्योशु (Kyushu) है। एजेंसी ने कहा कि तूफान के कारण हो रही बारिश, हाई टाइड और हवाएं चल रही हैं। हैशन शब्द का चीनी भाषा में अर्थ होता है ‘sea god यानि समुद्र का भगवान’।

Exit mobile version