Site icon Yashbharat.com

चाकू से हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार- कोतवाली पुलिस ने दबोचा, जिला अस्पताल के पीछे युवक को मारी थी चाकू

20250805 143106 1024x576 1

चाकू से हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार- कोतवाली पुलिस ने दबोचा, जिला अस्पताल के पीछे युवक को मारी थी चाक

कटनी – कोतवाली थाना अंतर्गत जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह के पास एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गायत्री नगर पुलिया के पास से सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी हर्ष यादव किसी कार्य से जिला अस्पताल के पीछे बने पोस्टमार्टम गृह के पास गया था, जहां पर पुरानी रंजिश के कारण कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हलमा कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा और कृष्णा खटीक को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना को जा रही है।

Exit mobile version