Entertainmentमनोरंजन
TV Exclusive : अनारकली सलीम के प्यार का इंतजार खत्म, छोटे परदे पर यह करेंगे लीड रोल
टेलिविजन डेस्क। छोटे परदे पर सलीम और अनारकली की कहानी आने वाली है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। छोटे परदे पर ‘पृथ्वी वल्लभ’ के निर्माता अनिरुद्ध पाठक ‘मुगल-ए-आज़म’ का बना रहे हैं। शनिवार यानी आज से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक अब तक कुछ किरदारों की कास्टिंग की गई है। सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में लीड रोल निभाने वाले शाहीर शेख़ को ‘सलीम’ के रोल के लिए चुना गया है। छोटे पर्दे की ग्लैमरस और सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में ‘पार्वती’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को ‘अनारकली’ के रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक निर्माता की तरफ़ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।








