Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ट्रंप का कॉल और पीएम का सरेंडर? राहुल गांधी का तीखा वार वायरल

ट्रंप का कॉल और पीएम का सरेंडर? राहुल गांधी का तीखा वार वायरल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं. जहां, उन्होंने मंगलवार को संगठन सृजन को लेकर पार्टी विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने पहलगाम हमले के बाद सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए।

ट्रंप का कॉल और पीएम का सरेंडर? राहुल गांधी का तीखा वार वायरल
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है, यही बीजेपी-आरएसएस का कैरेक्टर है. ये हमेशा झुकते हैं. भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था. कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं. इनकी आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की इनकी आदत है. एक सेकेंड में थोड़ा सा दबाव पड़ा नहीं ये सरेंडर हो गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है. गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, ये सरेंडर वाले लोग नहीं है. ये सुपर पावर से लड़ने वाले लोग हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि