नशे की लत से परेशान पिता ने पुत्र को किया चल-अचल संपत्ति से बेदखल, पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर की उचित कार्रवाई की मांग
नशे की लत से परेशान पिता ने पुत्र को किया चल-अचल संपत्ति से बेदखल, पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर की उचित कार्रवाई की मां
कटनी। पुत्र की गलत संगत और नशे की लत से परेशान एक पिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। माधवनगर थाना अंतर्गत कटाएघाट पार्क के बगल से निवास करने वाले 70 वर्षीय वृद्ध रामपाल सिंह चौहान पिता स्वर्गीय चंद्रभान सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वो नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद कटाएघाट पार्क के बगल से मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। रामपाल सिंह ने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र विक्की उर्फ विपिन सिंह गलत संगत और नशे का आदि है। विपिन पूरे समय नशे में रहता है तथा नशा करने के बाद घर आकर परिवार के सदस्यों के साथ अनावश्यक गाली-गलौज व मारपीट करता है। रामपाल सिंह ने बताया कि विपिन की शादी भी हो गई है तथा शादी के बाद उसका एक पुत्र यश सिंह चौहान है तो उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करता है जबकि विपिन की नशे की लत के कारण उसकी पत्नी उसे छोडक़र मायके चली गई है। रामपाल का कहना है कि उनका पुत्र नशे की हालत में अपराध करता है तथा उसके कारण पुलिस उनको व उनके परिजनों को परेशान करती है। विपिन आगें भी नशे की हालत में अपराध कर सकता है। रामपाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि वो विपिन के पुत्र और अपने पोते यश सिंह को अपने साथ रखकर उसकी पढ़ाई लिखाई कराएंगे लेकिन अपने पुत्र विपिन सिंह को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं एवं भविष्य में मेरी संपत्ति पर पुत्र विक्की उर्फ विपिन सिंह का कोई अधिकार नहीं रहेगा। साथ ही उसके द्धारा भविष्य में नशे की हालत में काई अपराध किया जाता है तो पुलिस उनकों व उनके दूसरे परिजनों को परेशान न करें।

