सायना किड्स स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

सायना किड्स स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

कटनी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के पावन अवसर सायना किड्स में बतौर मुख्य अतिथि सायना इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ आदित्य कुमार शर्मा एवं सायना रिप्रेजेंटेटिव मि. ऋषि अरोरा ने ध्वजारोहण किया । राष्ट्र को सम्मान देते हुए सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान किया ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सायना किड्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,पोयम,डांस,गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सायना किड्स स्कूल में वृक्षारोपण कर प्रिंसिपल डॉ अदित्य कुमार शर्मा ने बच्चों को पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए।

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को स्कूल में सिखाया जाता है कि हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। परंतु बच्चों को पूर्ण रुप से यह सिखाया जाना चाहिए कि हमें प्रति सप्ताह या महीने में एक ना एक पौधा अपने घर के आस-पास जरूर लगाना चाहिए।

अगर हम इस बात को तेजी से नहीं सोचेंगे तो हम पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा नहीं कर पाएंगे। डॉ शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।

सायना रिप्रेजेंटेटिव मि. ऋषि अरोरा ने सभी बच्चो को चॉकलेट बांटी जिसे पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे । कार्यक्रम समापन के बाद सभी बच्चो को स्वीट्स के पैकेट दिए गए ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सायना इंटरनेशनल स्कूल की चेयर पर्सन डॉ निधि पाठक, पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक एवं पूर्व मंत्री विधायक बिजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर सायना किड्स स्कूल की हेड मिस्ट्रेस डॉ भारती शर्मा जी, मिस प्रेरणा अरोरा, सहित किड्स स्कूल के सभी टीचर्स एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मिस ऋचा नामदेव एवं मिस वंदना मेहता द्वारा किया गया ।

Exit mobile version