Tuesday, May 12, 2026
उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Transfer: तबादला या चेतावनी? नगर निगम सिटीएओ को ट्रांसफर, आदेश में ज्वाइनिंग पर चौंकाने वाला निर्देश

Transfer: तबादला या चेतावनी? नगर निगम सिटीएओ को ट्रांसफर, आदेश में ज्वाइनिंग पर चौंकाने वाला निर्देश।

नगर निगम लखनऊ में एक हैरत कर देने वाला आदेश जारी हुआ है, जिसमें नगर निगम लखनऊ के मुख्यकर निर्धारण अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के तौर पर लखनऊ नगर निगम में तैनात थे।

Transfer: तबादला या चेतावनी? नगर निगम सिटीएओ को ट्रांसफर, आदेश में ज्वाइनिंग पर चौंकाने वाला निर्देश

उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है। साथ ही तत्काल ज्वाइन करने का आदेश दिया गया। ऐसा न करने पर कार्रवाई की भी बात कही गई है। उनकी जगह विनय कुमार राय लखनऊ नगर निगम के नए मुख्यकर निर्धारण अधिकारी बनाए गए हैं।

बता दें कि इस आदेश में बड़े ही सख्त लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को तुरन्त कार्यमुक्त किया जाता है, जबकि उनको अविलंब नई तैनाती स्थल अलीगढ़ में जॉइनिंग देने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा के अशोक सिंह को लखनऊ में मुख्यकर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था. इससे पहले अशोक सिंह पूर्व में भी लखनऊ में रहे हैं, जबकि बाद में उनको अलीगढ़ तबादला कर दिया गया था. वर्ष 2023 में अशोक सिंह का लखनऊ से अलीगढ़ तबादला हुआ था।

 

फिर इस आदेश के एक साल के बाद ही अशोक सिंह को लखनऊ वापसी हो गई थी. हालांकि, एक बार फिर उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है. इसके पीछे की बात करें तो नए नगर आयुक्त के आने के बाद उनसे अनबन की कुछ बातें लगातार आ रही थी, जबकि राजस्व की वसूली को लेकर कई मामले कोर्ट में लंबित पड़े हुए हैं, जिस वजह से नगर निगम को करोड़ों रुपयों का घाटा हो रहा था। Transfer: तबादला या चेतावनी? नगर निगम सिटीएओ को ट्रांसफर, आदेश में ज्वाइनिंग पर चौंकाने वाला निर्देश

 

 

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि