Site icon Yashbharat.com

Transfer OMG : इस नेता ने बहु को मारी गोली, फिर दी ये धमकी …

gun revolver fire firing 370202

भागलपुर। भागलपुर के मिरजानहाट के मदनूचक में भाजपा नेता सूर्य शंकर साह उर्फ सूरज साह ने अपनी बहू महिमा भारती उर्फ माही (27) को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी। महिमा को गंभीर हालत में परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद भाजपा नेता ने दुस्साहस दिखाते हुए स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राम एकबाल यादव को फोन कर कहा कि बहू पर गोली चार्ज कर दिया है। इसके बाद वह फरार हो गया। महिमा के पति भवेश भास्कर मुजफ्फरपुर में स्‍टेट बैंक में अधिकारी हैं।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

महिमा के मुताबिक उनके पति का प्रमोशन के बाद झारखंड के रांची में तबादला हो गया है। इस कारण वह अपनी दो साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रांची शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी। रविवार को भवेश स्कूटी से उसे लेकर मिरजानहाट स्थित घर पहुंचे। वे लोग अपने कमरे में लगे पलंग को खुलवाने लगे। इसी बात का विरोध सूर्य शंकर ने किया। सूर्य शंकर का विरोध उसकी पत्नी ने भी किया लेकिन उसे भी सूर्य शंकर ने पीट दिया।

दौड़ाकर मार दी गोली

महिमा के पलंग खोलने के लिए अपने बढ़ई डब्लू को साथ ले गई थी। पहले सूर्य शंकर ने उसे धमका कर भगा दिया। इसके बाद जब घर वाले उसी का विरोध करने लगे तो उन्होंने कमर से पिस्टल निकाल कर कॉक करते हुए महिमा पर तान दिया। जब वह मंशा भांप भागने के लिए पीछे मुड़ी तो सूर्य शंकर ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। वह मौके पर ही गिर गई। इसी बीच वह घर से भाग निकला।

देता था गोली मारने की धमकी

महिमा के अनुसार ससुर उसे बार-बार पापा से रुपये लाने को कहते थे। मना करने पर गोली मारने की धमकी देते थे। महिमा के पिता ने बड़ी खंजरपुर निवासी गोपीनाथ साह झारखंड के भवन निर्माण विभाग से 2016 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को शादी के समय 11 लाख रुपये दिए थे। बावजूद इसके लालच के कारण सूर्य शंकर बेटी को प्रताडि़त करते थे। महिमा ने अपने भैसुर और जेठानी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस को फोन कर कहा-बहु को मार दी है गोली
मिरजानहाट के मदनूचक में शुक्रवार को भाजपा नेता सूर्य शंकर साह उर्फ सूरज साह ने अपनी बहु महिमा भारती उर्फ माही (27) को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर को फोन कर कहा कि बहु पर गोली चार्ज कर दिया है। इसके बाद जब उन्होंने गश्ती दल को मौके पर भेजा तो नेता जी मौके से भाग निकले।

महिमा को गंभीर हालत में परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली महिमा के पीठ में बांयी तरफ लगी है। उसके पति भवेश भास्कर मुजफ्फरपुर स्थित एसबीआइ के सिटी ब्रांच में तैनात हैं। पुलिस सूर्य शंकर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिमा ने अपने ससुर, जेठ पंकज और जेठानी ट्विंकल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इधर, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने पीड़िता का बयान लिया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आर्म्स का लाइसेंस रद करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

लाइसेंसी हथियार से अक्सर देते थे गोली मारने की धमकी
ससुर उसे बार-बार पापा से रुपये लाने को कहते थे। मना करने पर गोली मारने की धमकी दी जाती थी। इस संबंध में परिजनों ने कोर्ट में सनहा भी कराया था। महिमा के पिता बड़ी खंजरपुर निवासी गोपीनाथ साह ने कहा कि बेटी को शादी के समय 11 लाख रुपये दिए थे। बावजूद इसके सूर्य शंकर उसे प्रताड़ित करते थे। महिमा ने बताया कि उसकी शादी भवेश से दिसंबर 2016 में हुई थी। ससुर के दबाव के करण उसने अमरपुर रेफरल अस्पताल का काम छोड़ दिया था।

पलंग ले जाने को ले शुरू हुआ विवाद
महिमा के मुताबिक उसके पति का प्रमोशन के बाद रांची तबादला हो गया है। इस कारण वह अपनी दो साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रांची शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी। रविवार को भवेश उसे लेकर मिरजानहाट स्थित घर पहुंचे। वे लोग अपने कमरे की पलंग को खुलवाने लगे। इसी बात का विरोध सूर्य शंकर ने किया और विवाद होने लगा।

अमरपुर रेफरल अस्पताल में ससुर के दबाव में छोड़ा काम
महिमा ने बताया कि उसकी शादी भवेश से दिसंबर 2016 में हुई थी। तब वह अमरपुर के रेफरल अस्पताल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। लेकिन यह बातें उनके ससुर को अच्छी नहीं लगती थी। उन्होंने काम छोडऩे का काफी दबाव बनाया। महिमा का आरोप है कि ससुर ने उसका अमरपुर जाने के क्रम में दो-दो बार गाड़ी से धक्का भी मरवा दिया। इसी दबाव के कारण उसने काम छोड़ दिया। लगातार विवाद के कारण महिमा अपने मायके में रहने लगी थी।

Exit mobile version