Latest

MP में प्रशासनिक फेरबदल: 100 से ज्यादा अफसरों के थोकबंद तबादले; स्वास्थ्य, गृह और महिला बाल विकास विभागों में बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले; प्रतुल चंद्र सिन्हा उपसचिव स्वास्थ्य तो लता शरणागत को महिला बाल विकास की जिम्मेदारी

MP में प्रशासनिक फेरबदल: 100 से ज्यादा अफसरों के थोकबंद तबादले; स्वास्थ्य, गृह और महिला बाल विकास विभागों में बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 100 से अधिक अधिकारियों के थोकबंद तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

बड़ी तैनाती: औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद्र सिन्हा को अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उपसचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

तबादला सूची में शामिल कुछ मुख्य अधिकारियों और उनके नए विभागों का विवरण नीचे दिया गया है:

अधिकारी का नाम कहाँ थे / नया पद
प्रतुल चंद्र सिन्हा उपसचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
किरण गुप्ता उप सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
मुकुल कुमार गुप्ता उप सचिव, श्रम विभाग
मनोज कुमार वर्मा उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)
लता शरणागत उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
दीपक कुमार वैद्य उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग
संजू कुमारी उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग
नरेंद्र नाथ पांडे उप सचिव, जल संसाधन विभाग
मनोज चौरसिया मुख्य प्रशासकीय अधिकारी, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड
दिनेश सिंह तोमर उप सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
वीरेंद्र सिंह दांगी उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
जमील खान उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग
राधेश्याम बघेल मुख्य महाप्रबंधक, म.प्र. भवन विकास निगम

प्रशासनिक हलकों में मंचा हड़कंप

सरकार द्वारा एक साथ 100 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाने से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि काम में कसावट लाने और मैदानी स्तर पर सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह बड़ी सर्जरी की गई है। इस सूची में जिलों में तैनात कई संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों को मंत्रालय संबद्ध किया गया है, वहीं कुछ को मंत्रालय से जिलों में मैदानी पोस्टिंग दी गई है।

Back to top button