Site icon Yashbharat.com

Train Stoppage विंध्याचल एक्सप्रेस का साँची स्टेशन पर होगा स्टॉपेज

Indore-Ayodhya Astha Special Train

Train Stoppage अब विंध्याचल एक्सप्रेस का साँची स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज। यात्रियों की सुविधा पर रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट वाली गाड़ी संख्या 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस का साँची स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव अगले छः माह के लिए किया गया है।

गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस साँची में दिनांक 2 मार्च 2024 से सुबह आगमन/प्रस्थान 08:18/08:20 बजे और गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस साँची में दिनांक 1 मार्च 2024 से सायं आगमन/प्रस्थान 18:54/18:56 बजे ठहराव की शुरुआत।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए ऊक्त ट्रेन के ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा कर सकते है।

Exit mobile version