Latest

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, तिरुवल्लुर में मालगाड़ी से टकराई दरभंगा एक्सप्रेस; दो बोगियों में लगी आग

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, तिरुवल्लुर में मालगाड़ी से टकराई दरभंगा एक्सप्रेस; दो बोगियों में लगी आग। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. हादसे इतना जोरदार था कि एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए इसके साथ-साथ दो बोगियों में आग भी लग गई है.

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. मालगाड़ी से टकराने के बाद दरभंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद दरभंगा एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग भी लग गई है. घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला जा रहा है. हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम