FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

बहादुरी की कहानी में दुखद मोड़: क्वारी नदी में 4 लोग बहे, 2 SDRF जवान लापता

बहादुरी की कहानी में दुखद मोड़: क्वारी नदी में 4 लोग बहे, 2 SDRF जवान लापता हो गए है। देहात थाना क्षेत्र के कचौंगरा में स्थित क्वारी नदी में पालतू मवेशी को निकालते समय पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक को निकालने के लिए गए ग्रामीण व एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के जवानों की बोट अनियंत्रित हो गई, जिससे सभी बह गए। ग्रामीण और एक जवान को निकाल लिया गया, जबकि दो जवान लापता हैं।

डैम में डूबा युवक

कचौंगरा में रहने वाले 43 वर्षीय विजय कुशवाह बुधवार की दोपहर तीन बजे अपने घर से महज 400 मीटर की दूरी पर क्वारी नदी पर बने स्टाप डेम के पास पालतू मवेशियों को चराने के लिए गया था। एक मवेशी स्टापडेम में फंस गया। फंसे हुए मवेशी को बाहर निकालने के लिए विजय के भाई सुनील व गांव के नीलेश व मदन ने प्रयास शुरू कर दिए

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम