Site icon YASHBHARAT.COM

सेल्फी के चक्कर में दर्दनाक हादसा: बिहार के मुंगेर में झरने के गहरे कुंड में गिरा 18 साल का युवक, मौत

मुंगेर (बिहार): बिहार के मुंगेर जिले से एक बेहद दुखद और सतर्क करने वाली खबर सामने आई है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर स्थित दामनकोल झरने पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 18 वर्षीय युवक की सेल्फी लेते समय दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा राजगुरु नवटोलिया निवासी करण कुमार (18) के रूप में हुई है।

पिकनिक के बाद ऊंचे पत्थर पर चढ़कर ले रहा था सेल्फी

मृतक के दोस्त सौरभ कुमार के अनुसार, करण अपने 7 दोस्तों के साथ दामनकोल झरना घूमने और पिकनिक मनाने आया था। खाना खाने के बाद सभी दोस्त झरने में नहाने लगे।सेल्फी के चक्कर में दर्दनाक हादसा: बिहार के मुंगेर में झरने के गहरे कुंड में गिरा 18 साल का युवक, मौत

 पुलिस ने शव निकाला, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

अनुपूरक बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को 40 करोड़ के दो पुलों की मिली सौगात,विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद कटनी नदी एवं महानदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल संपर्क मार्ग

करण दो भाइयों में बड़ा था और इस हादसे के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version