सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मां शाकुम्भरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत और 12 गंभीर
देवबंद/मेरठ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मां शाकुम्भरी देवी मंदिर से पवित्र ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन (12) से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी मृतक और घायल मेरठ जिले के सरधना विधानसभा क्षेत्र स्थित कुशावली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व से ठीक पहले कुशावली गांव से श्रद्धालुओं का एक दल परंपरा के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां शाकुम्भरी देवी की ज्योत लेने सहारनपुर गया था। शनिवार सुबह वापसी के दौरान देवबंद क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने चाय-पानी के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे रोका ही था कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रॉली में सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मां शाकुम्भरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत और 12 गंभीर
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक मेरठ के कुशावली गांव के रहने वाले थे:
-
बिल्लू उर्फ रमेश
-
अमन
-
सागर
-
पंकज
हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
परिजनों में कोहराम और नेताओं का दौरा
हादसे की खबर मिलते ही गांव कुशावली में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धार्मिक यात्रा की खुशी अचानक मातम में बदल गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बजरंग दल के पूर्व नेता मिलन सोम घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने सहारनपुर पहुंचे। वहीं, पूर्व विधायक संगीत सोम ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और सहारनपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
(गौरतलब है कि इससे महज 3 दिन पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में देवरिया जा रहे 3 युवा टेनिस खिलाड़ियों की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।

