Site icon Yashbharat.com

शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास की कार्यवाही 

IMG 20250222 WA0078

शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास की कार्यवाह

नेशनल हाईवे पर नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ  संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक  ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी के स्टाफ द्वारा लगातार हाईवे पेट्रोलिंग एवं नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है । आज दिनाँक 22.05.2025 को हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP21ZD4876 का वाहन चालक खतरनाक तरीके से लहराते हुए वाहन चलाते पाया गया जो आगे जाकर कोई जानलेवा दुर्घटना कारित कर सकता था। चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से, सउनि राजेश कोरी एवं आरक्षक रणविजय द्वारा तत्परता से वाहन को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाता प्रतीत हुआ । वाहन चालक का जिला शासकीय चिकित्सालय से परीक्षण कराया गया जिसमे चिकित्सक द्वारा वाहन चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि की गयी।

वाहन चालक सतीश पटेल पिता नरेश पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी कन्हवारा थाना कुठला कटनी के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं 184 के अन्तर्गत माननीय जिला न्यायालय कटनी हेतु प्रकरण तैयार किया गया है। वाहन को सुरक्षार्थ थाना एन के जे में खड़ा कराया गया।

Exit mobile version