स्कूली वाहनों पर यातायात व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 9 चालकों पर 93 हजार का जुर्माना
कटनी(YASHBHARAT.COM)। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस एवं आरटीओ टीम ने सोमवार को बिलहरी नाका क्षेत्र में संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालकों को नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 9 स्कूली वाहन चालकों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी पर कुल 93,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।
वाहनवार जुर्माना राशि
मैजिक क्रमांक MP-20-T-9033 चालक कुलदीप पिता राजकुमार सवलानी (24 वर्ष, निवासी कैम्प कटनी) — ₹32,500
मैजिक क्रमांक MP-20-T-6745 चालक विकास पिता बांके बिहारी गुप्ता (46 वर्ष, निवासी हीरागंज कटनी) — ₹4,500
मैजिक क्रमांक MP-21-CB-1871 चालक राहुल पिता शोभाराज चौधरी (25 वर्ष, निवासी नैगवां) — ₹4,500
ओमनी क्रमांक MP-20-BA-8024 चालक विजय पिता लक्ष्मी नारायण गढ़वाल (23 वर्ष, निवासी रोशननगर कटनी) — ₹10,500
मारुति वैन क्रमांक MP-20-BA-5032 चालक सूरज पिता राजा भुमिया (32 वर्ष, निवासी स्लीमनाबाद कटनी) — ₹500
मैजिक (बिना नंबर) चालक रवि कुमार पिता हरकेश कुमार (22 वर्ष, निवासी संजय नगर कटनी) — ₹4,500
ऑटो क्रमांक MP-21-R-4850 चालक किशोरी पिता मूलचंद बेन (निवासी झिंझरी) — ₹4,500
इको क्रमांक MP-21-ZD-4085 चालक सुमित साहू पिता विजय साहू (19 वर्ष, निवासी बिलहरी कटनी) — ₹10,000
मैजिक (बिना नंबर) चालक निरंजन कोल पिता शंकर कोल (22 वर्ष, निवासी संजय नगर कटनी) — ₹21,500
अभियान के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों को न्यायालय में पेश किया गया। आदेशानुसार अर्थदंड जमा कराने के बाद वाहनों को सुपुर्दनामे पर संबंधित मालिकों को लौटा दिया गया।

