MPBSE Results 2025: कल शाम 5 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, CM मोहन यादव करेंगे ऑनलाइन जारी

भोपाल, 5 मई। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कल, 6 मई को शाम 5 बजे प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की प्रतीक्षा समाप्त होगी, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक क्लिक के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे।

MPBSE Results 2025

इस वर्ष परीक्षा परिणामों को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुगम बनाने के लिए माशिमं ने विशेष तकनीकी व्यवस्थाएँ की हैं। ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए विद्यार्थी अपने परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

 

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास से सीधे इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी, माशिमं के अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित रहेंगे। परिणाम जारी होते ही माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस सेवा के माध्यम से छात्र अपने अंक देख सकेंगे।

 

गौरतलब है कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल मिलाकर करीब 18 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता चरम पर है। शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इस वर्ष परिणामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है।

 

Exit mobile version