FEATUREDअंतराष्ट्रीय

तेल टैंकरों पर टोल, ईरान की नई कमाई रणनीति: 6.5 लाख करोड़ रुपये तक सालाना कमाई की उम्मीद

तेल टैंकरों पर टोल, ईरान की नई कमाई रणनीति: 6.5 लाख करोड़ रुपये तक सालाना कमाई की उम्मीद] डिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर टोल लगाने की योजना बनाई है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल और LNG सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा संभालता है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ईरान हर बैरल तेल पर लगभग 1 डॉलर का ट्रांजिट चार्ज लगाता है, तो सालाना 70 से 80 बिलियन डॉलर (करीब 6.43 लाख करोड़ से 7.4 लाख करोड़ रुपये) की कमाई हो सकती है। यह राशि ईरान की पारंपरिक तेल निर्यात आय से भी अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, ईरान ने 2023 में तेल निर्यात से 41.1 बिलियन डॉलर और 2024 में 46.7 बिलियन डॉलर कमाए थे। 2026 में इसकी डेली तेल इनकम लगभग 139 मिलियन डॉलर तक पहुँच गई है, और वर्तमान में देश करीब 1.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात कर रहा है।

हालांकि, सुरक्षा और राजनीतिक तनाव के कारण यह मार्ग पहले कुछ समय के लिए बंद भी किया गया था, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर बड़ा असर पड़ा। खाड़ी क्षेत्र में करीब 187 तेल टैंकर (172 मिलियन बैरल तेल) फंस गए और 1000 से ज्यादा जहाजों की भीड़ लग गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान वाकई यह टोल टैक्स लागू करता है, तो यह न सिर्फ उसकी अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर साबित होगा, बल्कि वैश्विक तेल बाजार की दिशा भी बदल सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम