Today Weather Update: ठंड से ठिठुरता रहा है प्रदेश, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा,जानिए आप के जिले का तापमान
Today Weather Update: ठंड से ठिठुरता रहा है प्रदेश, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा,जानिए आप के जिले का तापमान मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। शुक्रवार यानी 19 जनवरी को प्रदेश के करीब 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रिमझिम बारिश भी हुई। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सुबह खजुराहो, टीकमगढ़ में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर रही।
Today Weather Update: ठंड से ठिठुरता रहा है प्रदेश, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा,जानिए आप के जिले का तापमान
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश ठिठुरने लगा है। इसी क्रम में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं नौगांव में रिकॉड किया गया। भोपाल में सुबह सुबह कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। खजुराहो, सागर, दतिया में शीतलहर का प्रकोप छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार है।
इन जिलों में रहा पारा सबसे कम
ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, गुना में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ रखा है। छतरपुर के बिजावर में 2.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दतिया और नौगांव में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही गुना में 3.4 डिग्री पारा और भोपाल में 9.4 डिग्री पारा। इधर गुना में न्यूनतम तापमान 3.4, सागर में 3.7, खजुराहो में चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Today Weather Update: ठंड से ठिठुरता रहा है प्रदेश, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा,जानिए आप के जिले का तापमान
इन सभी पांचों शहरों में शीत लहर का प्रभाव रहा। जबलपुर का भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पंहुचा। यहां रहवासियों का शीतलहर के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा के फेर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं 21 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रहने की संभावना जताई गई है।