Health

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को दही का सेवन करने से बचना चाहिए

1. हाई यूरिक एसिड में न खाएं दही – High Uric Acid

हाई यूरिक एसिड की परेशानी से ग्रसित लोगों को दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ सकती है।

2. गैस या एसिडिटी से परेशान लोग – Gas Or Acidity

जिन लोगों को अक्सर गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स कई बार गैस या ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं। दही पचने में भारी होती है, इसलिए कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोग उड़द के साथ भी दही का सेवन करते हैं। लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को दही का सेवन करने से बचना चाहिए

3. अस्थमा – Asthma

अस्थमा के मरीजों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही में खट्टापन होने के कारण यह छाती में म्यूकस को बढ़ा सकता है। इसके सेवन से छाती में कफ बढ़ता है। दही की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से अस्थमा रोगियों को सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ सकती है।

जबरदस्त अंदाज में launch हुई Kawasaki Eliminator की जब्बर बाइक

4. अर्थराइटिस की समस्या – Arthritis

दही का सेवन हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को दही खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, यह एक खट्टा पदार्थ है, इसलिए यह अर्थराइटिस के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

Back to top button