Site icon Yashbharat.com

Katni नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कटनी की जागरूक जनता ने चलाया श्रम सेवा अभियान

IMG 20240519 WA0011 scaled

कटनी Katni आज रविवार से कटनी की जनता द्वारा कटनी नदी सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही उन्होंने अभियान में हर संभव मदद किया व आश्वासन दिया है कि वह आज से निरंतर सफाई अभियान चलाएंगे जिसमें जल्द ही कटनी नदी साफ जल्द ही स्वच्छ हो जाएगी।

यह अभियान सुबह 8:00 से 10:00 तक चलाया गया इस अभियान में कटनी नगर के विभिन्न समाज सेवी संगठन विद्यालोक सेवा फाउंडेशन, श्री महाकाल सेवा सरकार समिति, क्षत्रिय सेवा समिति, कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी, सर्वशक्ति महिला सेवा समिति, समर्थ युवा शक्ति कटनी, कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन,कटनी सेवा समिति आदि संगठनों ने अपना विशेष योगदान दिया। श्रम सेवा अभियान में समाज सेवा संगठनों ने सभी जनता से अपील की गई थी कटनी नदी में किसी भी प्रकार की सामग्री पूजन सामग्री विसर्जित ना करें जिस नदी का प्रदूषण फिर ना बढ़ जाए।

Exit mobile version