FEATURED

TMC की चर्चित सांसद नुसरत जहां आईसीयू में भर्ती, जनिये क्या है कारण

Nusrat Jahan Admitted in ICU: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चर्चित सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, नुसरत जहां को सांस लेने में समस्या होने के बाद रविवार रात 9.30 बजे कोलकाता (kolkata) के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वे बशीरहाट लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। परिवार के मुताबिक, नुसरत को पहले से अस्थमा की समस्या है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें किसी दवा का ओवरडोज हुआ है।

Nusrat%20Jahan%20news1

इससे पहले नुसरत जहां ने शनिवार को पति निखिल जैन के साथ देखा गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण नुसरत सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं ले सकीं।

Nusrat%20Jahan%20news2

ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Actor and TMC MP Nusrat Jahan is not attending the Parliament session today. She was admitted to Apollo Hospital in West Bengal’s Kolkata yesterday due to some respiratory issue. (file pic)

Twitter पर छबि देखें

Nusrat%20Jahan%20news3

इससे पहले नुसरत जहां विभिन्न कारणों से चर्चा में रहीं। पश्चिम बंगाल में इस बात पर भी खूब चर्चा हुई थी कि उन्होंने हिंदू परिवार में शादी की है और एक मुस्लिम होने के बावजूद उस परिवार के रीति-रिवाजों में हिस्सा ले रही हैं। नवरात्र के दौरान जब उन्होंने दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया तब भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया था। नुसरत से कहा गया था कि यदि उन्हें हिंदू परंपराएं मनना हैं तो इस्लाम छोड़ देना चाहिए।

Nusrat%20Jahan%20news4

Leave a Reply

Back to top button