Site icon YASHBHARAT.COM

Tirumala Temple: तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर को प्रतिदिन अर्पित किए जाते हैं 45 प्रकार के विशेष प्रसाद, जानें क्या हैं वैखानस परंपरा के नियम

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में प्रतिदिन भगवान वेंकटेश्वर को विभिन्न प्रकार के अन्न प्रसाद और पारंपरिक मिठाइयां अर्पित की जाती हैं। मंदिर में सुबह, दोपहर और शाम को आयोजित होने वाले ‘नैवेद्यम कैंकर्यम’ के दौरान विशेष भोग लगाने की सदियों पुरानी परंपरा है। पुलीहोरा, पोंगाली, लड्डू और वड़ा जैसे महाप्रसाद को भक्त बड़े श्रद्धाभाव से ग्रहण करते हैं।

वैखानस आगम शास्त्र के नियमों से बनता है प्रसाद

तिरुमाला मंदिर में सभी प्रसाद ‘वैखानस आगम शास्त्र’ के कड़े नियमों के अनुसार तैयार किए जाते हैं। इन्हें मंदिर परिसर की रसोई में ही पूर्ण शुद्धता और पारंपरिक विधियों से बनाया जाता है। प्रसाद बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री, बर्तनों और पकाने के तरीकों के लिए विशेष नियम निर्धारित हैं। खास बात यह है कि भगवान को अर्पित किए जाने वाले किसी भी प्रसाद में लाल या हरी मिर्च का उपयोग नहीं होता, बल्कि इसके स्थान पर केवल काली मिर्च का प्रयोग किया जाता है।

शास्त्रीय नामों से जाने जाते हैं व्यंजन वैखानस परंपरा में इन पारंपरिक व्यंजनों के विशेष शास्त्रीय नाम हैं:

सुबह से रात तक चढ़ते हैं 45 प्रकार के भोग

भगवान वेंकटेश्वर को प्रतिदिन कुल 45 प्रकार के प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। इनमें 20 प्रकार के अन्न प्रसाद (चावल से बने व्यंजन) होते हैं, जबकि शेष ‘पन्यारम’ यानी आटे से बने व्यंजन और मिठाइयां होती हैं।

मध्यरात्रि में ‘थिरुवीसम’ और एकांत सेवा

संध्याकालीन उपासना के दौरान गर्भगृह की सफाई कर भगवान को ताजे फूलों से सजाया जाता है। इसके बाद होने वाले अनुष्ठान में मध्यरात्रि को ‘थिरुवीसम’ नामक विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है, जिसमें सफेद चावल और गुड़ से बनी मिठाई शामिल होती है। दिन की अंतिम ‘एकांत सेवा’ में भगवान को गर्म दूध, मौसमी फलों के टुकड़े और घी में तले हुए सूखे मेवे अर्पित कर शयन कराया जाता है।

Exit mobile version