katniLatestमध्यप्रदेश

tiger attack बाघ ने फिर एक ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

tiger attack कटनी जिले से लगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ Tiger ने एक व्यक्ति पर फिर हमला किया। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। घायल का नाम सुरेश सिंह बताया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के मानपुर वन परिक्षेत्र मे मवेशियों को जंगल चराने ले गये चरवाहे पर टाइगर ने हमला किया।

इस घटना में ग्राम कसेरू के झिरिया मोहल्ले निवासी स्थानीय ग्रामीण सुरेश सिंह गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जानकारी पर घटना के बाद जल्द ही पतौर वन टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को मानपुर अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों की माने तो घटना पतौर रेंज के पीएफ क्रम 194 की बताई जा रही है।

Back to top button