ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद
ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर बराम
कटनी। ढीमरखेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 1 लाख 52 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिलौड़ी निवासी अमित प्रसाद सोनी ने 1 सितंबर को थाना ढीमरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी ज्वेलरी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और जेवर देखने लगीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने करीब 1.52 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए।
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध क्रमांक 499/26, धारा 303(3), 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर सुमन उर्फ रोशनी (40), निवासी कुमड़ाखेड़ा थाना गोटेगांव, लक्ष्मी उर्फ नेहा (50), निवासी साकल रोड नरसिंहपुर और तरूणा उर्फ तनू (27), निवासी कुमड़ाखेड़ा थाना गोटेगांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद कर लिए।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक धर्मवीर सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षक शिवानी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








