FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

देश में ISI नेटवर्क एक्टिव, दिल्ली से तीन पाक जासूस अंसारूल, अखलख और हारून गिरफ्तार

देश में ISI नेटवर्क एक्टिव, दिल्ली से तीन पाक जासूस अंसारूल, अखलख और हारून गिरफ्तार

Three Pakistani Spies Arrested From Delhi: देश में ISI नेटवर्क एक्टिव, दिल्ली से तीन पाक जासूस अंसारूल, अखलख और हारून गिरफ्तार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और एनसीआर को दहलाने की साजिश रचने वाले पाकिस्तान की खुफिया आईएसआई (ISI) की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई महीने तक चले गुप्त ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी और अखलाक को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे।

देश में ISI नेटवर्क एक्टिव, दिल्ली से तीन पाक जासूस अंसारूल, अखलख और हारून गिरफ्तार

वहीं एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने दिल्ली के सीलमपुर निवासी मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद हारून पाकिस्तान उच्चायोग में नियुक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली करने के साथ ही राष्ट्रहित से जुड़ी सुरक्षा संबंधित सूचना साझा करता था।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर को दहलाने की ISI की  बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नेपाली मूल का पाकिस्तानी एजेंट और दूसरा भारतीय नागरिक है। अंसारुल नेपाली मूल का व्यक्ति है जो 2008 से कतर में टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। वहीं वह ISI के संपर्क में आया और 2024 में पाकिस्तान के रावलपिंडी जाकर खुफिया ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद उसे भारत में सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का जिम्मा सौंपा गया।

Back to top button