Site icon Yashbharat.com

श्रावण माह के पहले दिन हजारों भक्तों ने किए Mahakal बाबा के दर्शन,

12 21 0978774978

उज्जैन Mahakal देश भर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रावण मास के पहले दिन तड़के सुबह 3 बजे मंदिर के पट खोले गए और भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई है, जो रात की शयन आरती तक लगातार दर्शन करती रहेगी।

अमृतकाल में भगवान महाकाल की भस्म आरती की शुरुआत में सबसे पहले वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन और घंटी बजाकर की गई। भगवान से आज्ञा लेने के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए और कर्पूर आरती की गई। नंदी हाल में नंदी जी का विधिवत स्नान, ध्यान और पूजन हुआ। इसके बाद भगवान महाकाल दूध, दही, घी, शहद, शकर और फलों के रस से अभिषेक किया गया।

Exit mobile version