Latest

बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं,1 जुलाई से डबल होगा न्यूनतम जुर्माना, रेलवे बदलने जा रहा है नियम

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे में बिना टिकट या गलत टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में ऐसे यात्रियों के खिलाफ नियम और सख्त होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026’ के तहत रेलवे के पुराने नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं,1 जुलाई से डबल होगा न्यूनतम जुर्माना, रेलवे बदलने जा रहा है नियम
बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं,1 जुलाई से डबल होगा न्यूनतम जुर्माना, रेलवे बदलने जा रहा है नियम

इस नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने (Minimum Penalty) को 250 रुपये से बढ़ाकर सीधे 500 रुपये करने की तैयारी है। यानी अब पकड़े जाने पर जेब दोगुनी ढीली होगी। लिव-इन का विरोध करने पर कसाई बनी बड़ी बेटी, बॉयफ्रेंड संग मिलकर माता-पिता और छोटी बहन को चाकू से गोदा

कब से लागू होंगे नए नियम?

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को इस बड़े बदलाव की आधिकारिक जानकारी दे दी है।

  • राष्ट्रपति की मंजूरी: इस नए कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है।

  • 1 जुलाई से प्रभावी: रेलवे अधिनियम, 1989 (Railway Act, 1989) में किए गए इस संशोधन को एक अलग नोटिफिकेशन के जरिए लागू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसके 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने की पूरी संभावना है।

क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?

रेलवे का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में अनाधिकृत (Unauthorized) यात्रियों की संख्या को कम करना और बिना टिकट यात्रा करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। अक्सर देखा जाता है कि न्यूनतम जुर्माना कम होने के कारण कई लोग जोखिम ले लेते हैं, लेकिन अब जुर्माना सीधे डबल होने से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगेगी।

Back to top button