क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! एक ही टी20 सीरीज में दो गेंदबाजों ने ली हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा होता है, लेकिन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच संपन्न हुई टी20 सीरीज ने इस ‘दुर्लभ’ घटना को ‘ऐतिहासिक’ बना दिया। इस सीरीज में न केवल गेंद का दबदबा रहा, बल्कि दो गेंदबाजों मुजीब उर रहमान और शामर स्प्रिंगर ने अपनी घातक गेंदबाजी से विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।इस सीरीज की सबसे खास बात ‘दोहरी हैट्रिक’ रही। शामर स्प्रिंगर से पहले, सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी हैट्रिक ली थी। आईसीसी के फुल मेंबर देशों के बीच खेली गई किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में यह पहला मौका है जब दोनों टीमों की ओर से हैट्रिक देखने को मिली हो।

शामर स्प्रिंगर का 19वें ओवर में ‘कहर’

सीरीज के चौथे और निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्पिनर शामर स्प्रिंगर जीत के हीरो बनकर उभरे। उन्होंने 19वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट चटकाकर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक पूरी की। शामर ने अपनी फिरकी के जाल में इन दिग्गजों को फंसाया:

शामर ने अपने 4 ओवर के स्पैल में मात्र 20 रन देकर 4 विकेट झटके। वह जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बाद टी20I में हैट्रिक लेने वाले तीसरे वेस्टइंडीज गेंदबाज बन गए हैं।

एक सीरीज, दो हैट्रिक

इस सीरीज की सबसे खास बात ‘दोहरी हैट्रिक’ रही। शामर स्प्रिंगर से पहले, सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी हैट्रिक ली थी। आईसीसी के फुल मेंबर देशों के बीच खेली गई किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में यह पहला मौका है जब दोनों टीमों की ओर से हैट्रिक देखने को मिली हो।

Exit mobile version