FEATUREDLatest

पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी: सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, 2 गैस से भरे जहाज रास्ते में

पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी: सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, 2 गैस से भरे जहाज रास्ते में

पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी: सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, 2 गैस से भरे जहाज रास्ते में, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी आशंकाओं के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी तरह की किल्लत नहीं है।

पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी: सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, 2 गैस से भरे जहाज रास्ते में

मंत्रालय के अनुसार, सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों के चलते घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन की खरीदारी न करें।

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है। आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती भी की है। साथ ही घरेलू आपूर्ति बनाए रखने के लिए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर शुल्क लगाया गया है।

रसोई गैस (LPG) को लेकर भी स्थिति नियंत्रण में है। पिछले दो दिनों में 1.04 करोड़ सिलेंडरों की बुकिंग हुई, जिनमें से 92 लाख की डिलीवरी की जा चुकी है। प्रतिदिन 55 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

इस बीच राहत की खबर यह है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते दो बड़े गैस टैंकर भारत पहुंच रहे हैं। एक जहाज मुंबई और दूसरा 1 अप्रैल को मैंगलोर बंदरगाह पहुंचेगा। इन जहाजों में करीब 94 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है, जिससे आपूर्ति और मजबूत होगी।

सरकार ने कालाबाजारी पर भी सख्ती दिखाई है। देशभर में लगभग 2,900 छापे मारकर 1,000 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही कमर्शियल LPG की उपलब्धता बढ़ाई गई है और केरोसिन की सप्लाई भी मजबूत की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे ईंधन की उपलब्धता पर नजर रखें और अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करें। सरकार ने दोहराया है कि देश का ऊर्जा ढांचा मजबूत है और किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है।पेट्रोल-डीजल और LPG की नहीं होगी कमी: सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक, 2 गैस से भरे जहाज रास्ते में

Back to top button