जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सौरव दास और आशुतोष तिहाड़ भेजे गए, अजिंक्य शिंदे से भरवाया 5 हजार का बेल बॉन्ड
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को आज सुबह दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों नेताओं को एसईएम (SEM) कोर्ट में पेश किया, जहाँ से अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है।
बेल बॉन्ड तोड़ने पर दो नेता तिहाड़ जेल भेजे गए सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बेल बॉन्ड (ज़मानत मुचलका) के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया। बेल बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में अदालत ने दोनों नेताओं को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।
अजिंक्य शिंदे से भरवाया गया 5 हजार का मुचलका वहीं, मामले में गिरफ्तार किए गए तीसरे नेता अजिंक्य शिंदे को कोर्ट से राहत तो मिली, लेकिन सख्त शर्तों के साथ। अदालत ने अजिंक्य शिंदे से 5 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरवाया है। यह बॉन्ड इस शर्त पर भरवाया गया है कि वे आगामी 5 वर्षों तक किसी भी तरह की अशांति या कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे।
प्रदर्शन स्थल की सूची से हट चुका है जंतर-मंतर गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासन की ओर से जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। इसके बावजूद बिना पूर्व अनुमति के यहाँ धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की कोशिश की गई, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने यह त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।











