सागुन की लकड़ी काटने पर हुआ था विवाद स्लीमनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियो को किया गिरफ्तार

सागुन की लकड़ी काटने पर हुआ था विवाद स्लीमनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियो को किया गिरफ्तार
कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार व स्लीमनाबाद स्टाफ द्वारा हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
घटना का विवरण दिनांक 02/05 को फरियादी द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वो खेत देखने गया था तब उसने देखा की उसके खेत में सागौन के पेड कटे थे तो वह उसकी वीडियो बना रहा था तब राजभान यादव खेत में आया और मां बहन गंदी गंदी गालिया देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जब वह चिल्लाया तो राजभान यादव के लडके पप्पू यादव, लालू यादव, अंतु उर्फ अमित यादव और सचिन यादव अपने नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर से आये और उसके साथ गाली गुप्तार करने लगे फिर पप्पु यादव ने हाथ में लिए रोड से मारा जिससे मे गिर गया था उसी समय उसकी मां सीता कनौजिया और पिता जीवनदीन कनौजिया भी आ गये थे और बीच बचाव करने लगे तब राजभान यादव ने हाथ में लिए सब्बल से उसकी मां को मारा और पप्पु यादव ने जान से मारने की नियत से उसकी मां को कुल्हाड़ी से मारा जिससे उसकी मां जमीन में गिर गई थी फिर सभी आरोपीगण जाते जाते बोल रहे थे दोबारा खेत में आये तो तुम लोगो को जान से खत्म कर देंगे रिपोर्ट पर अपराध क्र 257/2026 धारा 296 बी, 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी लगातार तलाश की गई जो मुखबिर सूचना पर ग्राम खिरहनी के आस पास खेत से आरोपी राजभान यादव दस्तयाब हुआ जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और घटना में उपयोग किया गया डंडा जप्त किया है बाद आरोपी को न्यायालय कटनी पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है एवं अन्य 04 आरोपीगण संदीप यादव उर्फ पप्पू पिता राजभान यादव, सचिन यादव पिता राजभान यादव, लालू यादव पिता राजभान यादव और अंतु उर्फ अमित यादव पिता राजभान यादव द्वारा न्यायालय में सरेंडर किया गया जिनका पुलिस रिमांड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उनि सौरभ सोनी, प्र आर 509 प्रेम शंकर पटेल, प्र आर 46 शेख यूसुफ, प्र आर 444 लखन पटेल, आर 761 विवेक झारिया, साइबर सेल से आर अजय साकेत की उल्लेखनीय भूमिका रही







