थाना प्रभारी की कुर्सी को लेकर बढ़ी सरगर्मी, कटनी से जबलपुर तक चर्चाओं का दौर

थाना प्रभारी की कुर्सी को लेकर बढ़ी सरगर्मी, कटनी से जबलपुर तक चर्चाओं का दौ

 

कटनी -शहर के एक महत्वपूर्ण कुठला थाने में थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी की कुर्सी हासिल करने की दौड़ में कई दावेदार सक्रिय हैं, जिससे कटनी से लेकर जबलपुर तक हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों द्वारा की जा रही सिफारिशें भी अब तक अपेक्षित असर नहीं दिखा पा रही हैं। नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय वरिष्ठ स्तर पर होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते दावेदारों के बीच लगातार संपर्क और प्रयासों का दौर जारी है।

पुलिस महकमे में इस पदस्थापना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी की निगाहें आगामी आदेश पर टिकी हैं कि आखिर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि निर्णय योग्यता, कार्यप्रणाली और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है। फिलहाल, संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अंतिम फैसला आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक कुठला थाना प्रभारी की कुर्सी पर पूर्व मे पदस्थ रहे अनुभबी निरीक्षक को प्रभार दिया जा सकता है

Exit mobile version