Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latest

चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा आयोजित हुआ युवा महोत्सव,अतिथि विद्वानों ने समाज को सही दिशा देने युवाओं को बताएं उनके महत्व

चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा आयोजित हुआ युवा महोत्सव,अतिथि विद्वानों ने समाज को सही दिशा देने युवाओं को बताएं उनके महत्

कटनी के बस स्टैंड नगर निगम ऑडिटोरियम में चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा पहली बार युवाओं को सही दिशा में ले जाने के उद्देश्य से युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा महोत्सव में अतिथि विद्वानों ने खास तौर से गलत दिशा में जा रही युवाओं को सही दिशा में चलने की सीख देते हुए देश के नवनिर्माण में उनके महत्व को समझाया। चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार कटनी द्वारा इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें ब्राह्मण परिवार के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथि विद्वानों ने कहा कि परिवार में माता-पिता ही हमारे पहले गुरु होते हैं।माता-पिता द्वारा दी गई किसी भी सीख को कभी जो लोग नजर अंदाज‌ नहीं करते ऐसे लोग हमेशा तरक्की हासिल करते हैं। चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार कटनी जिला अध्यक्ष उमाकांत पप्पू दीक्षित ने बताया कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को आपस में जोड़ने और आपसी परिचय बढाने के लिए यह आयोजन किया गया।हर समाज को जीवंत रखने में युवाओं की भागीदारी बहुत ही आवश्यक होती है।समाज में सतसंग या मिलन समारोह या सामाजिक चुनावों के माध्यम से आपसी परिचय बढता है,लेकिन ब्राह्मण समाज में ये एक अनोखा कार्यक्रम है जिसमें पंद्रह वर्ष से ऊपर के बच्चों ने अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपने दादा जी का नाम एवं अपने गोत्र के साथ अपना कार्य क्षेत्र भी बताया।कार्यक्रम में पधारे अलग अलग कार्य क्षेत्र से उपस्थित वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।युवा महोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों में चित्रकूट से पधारे पेशवा वंशज प्रभाकर नरसिंह पेशवा, भूप नारायण मिश्रा, बालेन्दु मिश्रा बरगड वाले महाराज,पवई से प्रख्यात कथा वाचक सचिन शास्त्री, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा,पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा,इंटक अध्यक्ष बी एम तिवारी, शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, सीए सुशील शर्मा, कोचिंग संचालक बाल कृष्ण मिश्रा,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, सुनील मिश्रा गाताखेडा, विनय दीक्षित, पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्पित अवस्थी आदि ने युवाओं एवं समाज के विषय में अपने विचार रखें।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि