Latest

सनशाइन अकादमी के नन्हे सनशाइनर्स ने लिया वाटर गेम्स का आंनद, स्प्लैश पूल में डांस और म्यूजिक के साथ खूब की मस्ती

कटनी(यशभारत.काम)। सनशाइन अकादमी रायबडा में आज स्प्लैश डे का आयोजन किया गया। नन्हे सनशाइनर्स के लिए बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर में स्विमं पुल व डीजे की तैयारी की गई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने काफी उत्साह के साथ पानी में मस्ती की। नन्हे छात्रों ने बहुत आनंद व उत्साह के साथ मनोरंज किया। इस अवसर पर छात्रों ने वाटर गेम्स का आनंद लिया। स्प्लैश डे का आयोजन छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु किया गया। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर, इंचार्ज नाज़िन तौफ़ीक़ की उपस्थित रही। उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक