Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

प्रतिमा ले जाते बीच रास्ते में वाहन के पहिए हुए पंचर, यातायात पुलिस ने दूसरा वाहन उपलब्ध करा कर कराया प्रतिमा विसर्जन

कटनी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही। रविवार को विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय पाठक वार्ड की श्री श्री जय मां अंबे दुर्गा उत्सव समिति के वाहन के चारों पहिए बीच रास्ते में अचानक पंचर हो गए और गाटरघाट मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होने लगी। जानकारी लगते ही यातायात प्रभारी राहुल पांडे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरा वाहन उपलब्ध करा कर दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कुंड तक पहुंचाया। जिसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जित करते हुए यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक