हज़रत किब्ला भाईजान सरकार र.अ. का तीन दिवसीय उर्स पाक बड़े ही शानों शौकत से मनाया गया

हज़रत किब्ला भाईजान सरकार र.अ. का तीन दिवसीय उर्स पाक बड़े ही शानों शौकत से मनाया गय

कटनी-हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम के सामने वाली गली बैंड हाॅल मे हज़रत ख़्वाजा मौलाना व मुर्शिदना ताजुलफुकरा सिराजुलआरफीन शाहे विलायत मख़दूम हाजी मौलवी शाह मोहम्मद अतहर (हज़रत भाईजान सरकार चूड़ी वाले बाबा जी) क़ादरी चिश्ती नक्शबंदी सोहरवर्दी साबरी नियाज़ी निज़ामी मोहम्मदी शकूरी उबैदि र.अ का तीन दिवसी उर्स पाक मनाया गया। उर्स पाक मे दरगाह शरीफ़ हज़रत भाईजान सरकार के सज्जादा नशीन हज़रत मौलवी शाह ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी चिश्ती निज़ामी नियाज़ी मुहम्मदी शकूरी उबैदि अतहरी साहब की निज़ामत मे पहले दिन रविवार को मिलाद शरीफ़ व परचम कुशाई का अहतेमाम किया गया। फिर दूसरे दिन सोमवार को दोपहर मे कुल शरीफ़ का फातेहा हुआ जिसमे सरकार का शाही दस्तरख्वांन पेश किया गया व उसके बाद मेहफ़िले समा का प्रोग्राम हुआ जिसमे हिंदुस्तान के मशहूर सूफ़ी कव्वालों ने अपने कलाम पेश किये उर्स पाक मे तीनों दिन लंगर (भंडारे) का भी आयोजन हुआ फिर तीसरे दिन मंगलवार को नज़्र (फ़ातेहा) के बाद रंग की मेहफिल हुई व देश मे अमन चैन व खुशहाली की दुआऐं मांगी गई उर्स पाक मे कटनी सहित हिंदुस्तान के कोने कोने से सरकार के चाहने वाले लोग तशरीफ लाकर फैज़याब हुए।उर्स पाक मे सभी धर्मो के लोग शामिल हुए इसके साथ ही तीन दिवसी उर्स पाक का इख़्तेताम् हुआ।

Exit mobile version