स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के दल ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट,स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु पूर्व में आयोजित गतिविधियों एवं जनभागीदारी पर हुई विस्तृत चर्चा
स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के दल ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट,स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु पूर्व में आयोजित गतिविधियों एवं जनभागीदारी पर हुई विस्तृत चर्चा
कटनी। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर में संचालित की जा रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निगम के पूर्व के चयनित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के दल के सदस्यों ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर दल के सदस्यों द्वारा पूर्व के स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों तैयारियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की मंशा व्यक्त की गई।
सौजन्य भेंट के दौरान नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मनके, निशा तिवारी, नीलम जगवानी सहित मारूफ अहमद हनफ़ी, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र कौर लांबा, अरविंद गुप्ता, हीरामणि बरसैंया, पूनम गुप्ता, पायल जेतवानी, रेखा अंजू तिवारी, एम जे एस लुसियन एवं अन्य सहित नोडल अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दल के सदस्यों से अपेक्षा की कि वे नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाया जा सकता है।

