Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण एवं पूर्व शिकायतों की समीक्षा 50 आवेदकों की समस्याएं सुनी

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण एवं पूर्व शिकायतों की समीक्षा 50 आवेदकों की समस्याएं सुन

कटनी- आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 50 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पूर्व में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्रवाई कर आवेदकों को संतुष्टिपूर्ण जवाब देने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाए जाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि