पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय पर गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुन कर किया त्वरित निराकरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय पर गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुन कर किया त्वरित निराकर
कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,सभी अनुभागों एवं थाना/चौकी में लगाए गए जनसुनवाई शिविर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार कटनी जिले के जिला मुख्यालय सहित सभी अनुभागों एवं थाना/चौकियों पर आज आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया ।
जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया द्वारा आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गूगल मीट के माध्यम से सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को ऑनलाइन जोड़कर वर्चुअल जनसुनवाई कार्यक्रम अंतर्गत शिकायकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
ई-जनसुनवाई से लोगों का किराया और समय की होती है बचत
उक्त माध्यम से दूर-दराज के परिवादियों तथा महिला एवं बुजुर्गो को विशेष रूप से अपनी शिकायत/परिवाद देने सुविधा होती है। वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता एवं थाना प्रभारी आमने-सामने होते हैं जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और शिकायतकर्ता को भी पता चलता है कि थाना स्तर पर क्या निर्देश दिए गए हैं. और अगर किसी शिकायतकर्ता के स्तर पर कोई कमी है तो वह भी तत्काल संज्ञान में आ जाती है।