धर्म#Shri_Ram_MandirFEATUREDवास्तु

महिलाओं के पैरों के तलुए और उंगलियां खोलती हैं भाग्य के राज, जानें कौन-से लक्षण बनाते हैं ‘राजयोग’

सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के पैरों के तलुए और उंगलियां खोलती हैं भाग्य के राज, जानें कौन-से लक्षण बनाते हैं ‘राजयोग’

लाइफस्थल डेस्क (यश भारत): सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर की बनावट, तिलों, रेखाओं और अंगों के लक्षणों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य का आकलन किया जाता है। पैरों की बनावट और तलुओं के रंग-रूप का महिलाओं के जीवन में धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य से गहरा संबंध माना गया है।

महिलाओं के पैरों के अति शुभ लक्षण

  • चिकने और कोमल तलुए: जिन महिलाओं के तलुए चिकने, मुलायम, समतल और हल्के गुलाबी या लालिमा लिए होते हैं, वे अत्यंत भाग्यशाली मानी जाती हैं।

  • जुड़ी हुई उंगलियां व पतले नाखून: पैरों की उंगलियों का आपस में सटा होना और नाखून का पतला व सुडौल होना जीवन में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

  • मांसल टखने (Ankles): यदि टखने मांसल हों और उनकी हड्डियां बाहर न दिखती हों, तो ऐसी स्त्रियां सुखी व चिंतामुक्त जीवन व्यतीत करती हैं।

  • तलुओं में राजयोग के प्रतीक चिन्ह:

    • यदि तलुओं पर कमल, स्वस्तिक, चक्र, मछली, ध्वज, यव, अंकुश, वज्र या हल जैसे चिन्ह हों, तो स्त्री को राजयोग का सुख मिलता है और उनका विवाह वैभवशाली कुल में होता है।

  • तर्जनी रेखा: अंगूठे के पास वाली उंगली (तर्जनी) से निकलने वाली रेखा स्पष्ट हो, तो मनचाहा और प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

  • दाहिना पैर फड़कना: स्त्रियों के दाहिने पैर के तलुए का फड़कना किसी शुभ समाचार या लाभ का संकेत देता है।

    शिक्षक बहाली और BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, TRE 4 अब दो चरणों PT-Mains में होगी; निगेटिव मार्किंग पर भी स्थिति साफ

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है।)

Back to top button