Mahakali First Look: ‘हनु-मान’ के बाद प्रशांत वर्मा का नया धमाका, ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का पावरफुल लुक आउट; बने ‘शुक्राचार्य’
Mahakali First Look: ‘हनु-मान’ के बाद प्रशांत वर्मा का नया धमाका, ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का पावरफुल लुक आउट; बने ‘शुक्राचार्य’
बॉलीवुड डेस्क (यश भारत): ‘हनु-मान’ (Hanu-Man) की शानदार सफलता के बाद फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा के ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (PVCU) की अगली फिल्म ‘महाकाली’ का धमाकेदार टीजर और फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना असुरों के गुरु ‘शुक्राचार्य’ के एक बेहद पावरफुल और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
पूजा कोल्लुरू के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
टीजर की 3 बड़ी बातें: जब जीवित हुए शुक्राचार्य
3 मिनट के इस रोमांचक टीजर में पौराणिक कथा और सस्पेंस का जबरदस्त मेल दिखाया गया है:
-
मां काली के मंदिर से शुरुआत: टीजर की शुरुआत एक मंदिर से होती है, जहां एक महिला अपने नवजात बच्चे को छोड़कर भाग जाती है।
-
अक्षय खन्ना (शुक्राचार्य) का दमदार वॉइसओवर: टीजर में शुक्राचार्य के पुनर्जीवित होने के दृश्य के साथ अक्षय खन्ना का दमदार संवाद गूंजता है—
“समुद्र मंथन के समय देवों और असुरों के समान श्रमदान के बाद भी केवल देवों को अमृत दिया गया… यह धर्म है या अधर्म? इंद्र का सिंहासन छीना गया और असुरों को पाताल में ढकेल दिया गया… अब 14 दिनों में असुरों का विजय घोष गूंजेगा।”
-
रक्तबीज का आदेश और मां काली की झलक: शुक्राचार्य टीजर में ‘रक्तबीज’ को मानव जाति के सर्वनाश का आदेश देते हैं। वहीं, अंत में मां काली उसी छोड़े गए बच्चे को अपनी गोद में लिए दिखाई देती हैं। ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर








