Latestराष्ट्रीय

आरक्षक के मुंह से आ रही थी शराब की बदबू, टीआई ने डांटा तो झूलने लगा फांसी पर

आरक्षक के मुंह से आ रही थी शराब की बदबू, टीआई ने डांटा तो झूलने लगा फांसी पर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अंतर्गत  बुधवार को सीपत थाने के जवान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाने में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप भी वहां पहुंच गया। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार ने आरक्षक को शराब पीकर ड्यूटी पर आने की बात कहते हुए फटकार लगाई।

टीआइ ने शराब के नशे में ड्यूटी पर आने के कारण आरक्षक को फटकार लगाते हुए समझाइश दी। इसके बाद आरक्षक थाने पहुंचकर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। साथी जवानों ने उसे किसी तरह रोककर अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद आरक्षक की मांग के अनुसार उसे पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है। दूसरी ओर इस मामले में प्रताड़ना वाली बात भी कही जा रही है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

थाना प्रभारी के निर्देश पर पूरी घटना को रोजनामचा में दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह आरक्षक ड्यूटी पर पहुंचा। आते ही उसने अपने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। इसे देख साथियों ने आरक्षक को किसी तरह काबू में किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने उसे समझाइश देकर पूरे घटना के संबंध में जानकारी ली। इस पर उसने पारिवारिक समस्या के कारण दूसरे थाने या पुलिस लाइन में पदस्थ करने की मांग की है।

Back to top button