Latest

काजल लगाने का सही तरीका जितना आपको खूबसूरत बना सकता है उतना ही खराब भी कर सकता है अगर सही से काजल ना लगे तो

काजल लगाने का सही तरीका जितना आपको खूबसूरत बना सकता है उतना ही खराब भी कर सकता है अगर सही से काजल ना लगे तो करीना कपूर खान के मेकअप टिप्स तो बीटाउन की हिरोइन्स भी लेना पसंद करती हैं। अगर आप बेबो की फैन हैं तो आप भी करीना कपूर खान से काजल लगाने के मेकअप टिप्स ले सकती हैं। हर लड़की अपनी आंखों में काजल लगाती है लेकिन बहुत कम लड़कियां होती हैं जिन्हें परफेक्ट काजल लगाना आता है। ज्यादातर लड़कियां काजल लगाते समय एक जैसी ही गलतियां करती हैं। अगर आप भी काजल लगाने का सही तरीका नहीं जानती और क्या गलतियां आप काजल लगाते समय अनजाने में कर जाती हैं ये आप करीना कपूर खान से जान सकती हैं।

मार्केट में तीन तरह के आईलाइनर आपको मिल जाएंगे। तो जाने इनमें क्या है अंतर और कैसे करें इनका यूज

करीना कपूर खान के मेकअप लुक्स आपको काजल लगाने वाली सारी गलतियों से कैसे बचे ये बता देंगें।

गलती नंबर एक- नीचे की पलक के बाहर काजल लगाना
kareena kapoor kajal eye liner

लड़कियां अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए वॉटर लाइन के बाहर भी काजल लगाती हैं जिस वजह से काजल फैल जाता है और उनके चेहरे का मेकअप बिगड़ जाता है। अगर आप करीना कपूर खान का आई मेकअप देखें तो उन्होंने आंखों की वाटर लाइन पर अच्छे काजल लगाने के बाद आंखों के कॉर्नर को ब्रश से सेट किया है जिससे उनकी आंखे बड़ी और सुंदर दिख रही हैं।

आई मेकअप टिप्स:अगर आंखे बड़ी दिखाना चाहती हैं तो आंखों की वॉटर लाइन पर पूरा काजल ना लगाएं। आंखे के नीचे आधे हिस्से पर काजल लगाएं और बाकी आधे हिस्से पर ब्रश से काजल को सेट करें इससे स्मज लुक आ जाएगा और आंखें भी बड़ी दिखेंगीं।

काजल लगाने का सही तरीका जितना आपको खूबसूरत बना सकता है उतना ही खराब भी कर सकता है अगर सही से काजल ना लगे तो

गलती नंबर दो- काजल से स्मज आई मेकअप
smnudge eye makeup kareena

करीना कपूर खान के आई मेकअप की तरह स्मज लुक के लिए लड़कियां अपने काजल से ही अपनी आंखों को ये लुक देती हैं। लेकिन ये गलती अगर आप भी कर रही हैं तो सावधान क्योंकि करीना कपूर जैसा मेकअप काजल से नहीं बल्कि पाउडर शैडो से मिलता है। लेकिन आपका काजल आपके आई मेकअप के साथ मर्ज ना हो काजल ना फैले इसलिए एक मेकअप टिप ले लें।

आई मेकअप टिप्स: काजल स्मज ना हो इसके लिए आप ब्लैक कलर का मैचिंग पाउडर शैडो उसके ऊपर लगा लें इससे काजल नहीं फैलेगा और आई मेकअप सुंदर भी लगेगा।

अगर आपको भी बॉलीवुड हीरोइन की तरह परफेक्ट मेकअप लुक चाहिए तो अपना यह टिप्स

गलती नंबर तीन- सिर्फ ब्लैक और ब्राउन काजल ही लगाती हैं
kareena nude eye kajal

करीना कपूर खान की आंखों का मेकअप हर बार अलग और उनके आउटफिट के हिसाब से होता है इसलिए आपको कैसा आई मेकअप कब करना चाहिए ये मेकअप टिप्स आप करीना कपूर खान से ले सकती हैं। बेबो हर बार आंखों को काला या ब्राउन कलर का आई लाइनर ही नहीं लगाती। ये गलती हर लड़की करती हैं लेकिन अगर आप ग्लैमरस लुक चाहती हैं और किसी पार्टी में जा रही हैं तो आपको न्यूड कलर का काजल या फिर व्हाइट कलर का काजल अपनी आंखों में लगाना चाहिए इससे आपकी आंखें बड़ी और खुबसूरत लगेंगी।

Back to top button