Site icon Yashbharat.com

बारिश का कहर, शहर की सड़कें जलमग्न, जिले में कई स्थानों में पुल-पुलिया उफान पर, माधव नगर समदड़िया कालोनी में सड़क हुई जलमग्न, टब में नौका विहार करते दो युवकों का वीडियो वायरल

IMG 20240724 WA0005

कटनी। जिले लगातार बारिश के कारण शहरी क्षेत्र की कई सड़के जलमग्न हो गई है। वही जिले भर में कई रपटे और पुल-पुलिया उफान पर है। लगातार बारिश से शहर के घंटाघर मार्ग, माधव नगर समदड़िया कालोनी जहां दो युवक सड़क पर भरे पानी में तब में नौका विहार करते नजर आ रहे है।

 

https://x.com/ushayashbharat/status/1815996649208004724?t=q874p7Kk2qcfOMRIHeJJAA&s=19

 

 

इसके साथ ही आधार काप नई बस्ती, शास्त्री कालोनी के आसपास, रबर फैक्ट्री रोड, दुर्गा चौक खिरहनी क्षेत्र में कुछ स्थानों में जल भराव के साथ बारिश का पानी घरों में घुसने के कारण आमजन परेशान है।

वही स्लिमबाबाद-पान उमरिया ढीमरखेड़ा विलायत कला मार्ग के साथ ही बेलकुण्ड नदी जल स्तर बढ़ गया।

 

 

प्रशासन ने जल भराव की स्थिति में किसी भी तरह की स्थिति में पुल-पुलिया जहां जल भराव है जान जोखिम में नहीं डालने हिदायत दी है। अभी बारिश लगातार जारी है।

 

 

Exit mobile version