Site icon Yashbharat.com

मसंदा बाकल उपार्जन केन्द्र से ट्रक में लोड धान की बोरियों खुर्द-बुर्द,जेबीडी फूड प्रोडक्ट करहैयाकला मिल जा रही थी धान 218 बोरी लापता,मिल संचालक ने बिलहरी चौकी में दर्ज की शिकायत

IMG 20250207 WA0031

मसंदा बाकल उपार्जन केन्द्र से ट्रक में लोड धान की बोरियों खुर्द-बुर्द,जेबीडी फूड प्रोडक्ट करहैयाकला मिल जा रही थी धान 218 बोरी लापता,मिल संचालक ने बिलहरी चौकी में दर्ज की शिकाय

कटनी। बाकल के मसंदा धान उपार्जन केन्द्र से धर्मकांटा तक पहुंची लाखों रूपये कीमती धान खुर्द-बुर्द हो गयी। जेबीडी फूड प्रोडक्ट राईस मिल ग्राम करहैयाकला के संचालक एवं एडीएम लाईन माधवनगर निवासी विजय कुमार ठारवानी पिता झम्मटमल ठारवानी ने बिलहरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत करते हुये वेयर हाऊस संचालक आपरेटर एवं धर्मकांटा संचालक पर चोरी की संभावना व्यक्त करते हुये मामले की जांच के लिये लिखित शिकायत की हैं पुलिस ने मामले पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार जेबीडी फूड प्रोडक्ट राईस मिल ग्राम करहैया कला बिलहरी रोड के लिये नागरिक आपूर्ति विभाग कटनी से धान की डिलेवरी आर्डर क्रमांक 2 एलओटी 866 क्यूएनटीएल हैं का आर्डर प्राप्त हुआ। जिससे दिनांक 4/2/25 ग्राम मसंदा उपार्जन केन्द्र बाकल जिसका कोड 59242169 हैं उपार्जन केन्द्र से 866 क्विंटल धान 2166 बोरी लोड कराने का धान डिलेवरी आर्डर मिला था जिसका मेरा प्रतिनिधि राहुल सिंह बघेल को नियुक्त किया गया था जिसने 3 ट्रकों में लोड करके मसंदा उपार्जन केन्द्र से मेरी राईस मिल जेबीडी प्रोडक्ट ग्राम करहैया कला आना था ट्रक क्रमांक एमपी 20 एबी 6291 में 735 बोरी धान जिसका वजन 294 क्विंटल जिसकी माल एवं गाडी सहित वजन 40470 किलो था ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8091 में 760 बोरी वजन 304 क्विंटल जिसका माल सहित वजन 41170 किलो था तथा ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5581 शेष बचे हुये माल 670 बोरी धान लोड थी दिनांक 5/2/25 को सुबह करीब 9 बजे तीनों ट्रक कृष्णा धर्मकांटा पहुंची जो वजन कराने पर ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5581 लोड धान पूरी थी तथा ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 6291 में 58 बोरी धान 23 क्विंटल 30 किलो व ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8091 में 73 बोरी धान वजन 29 क्विंटल 10 किलो कम थी ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 6291 एवं ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8091 के चालकों द्वारा कुल 87 बोरी शासकीय धान कुल 52 क्विंवट 40 किलो धान जिसकी कीमत अनुमानित लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये हैं मुझे शंका हैं कि राजेन्द्र यादव व जितेन्द्र यादव के द्वारा धान खुर्दबुर्द कर चोरी कर ली गयी हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 316/3बीएनएस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना विवेचना में लिया।

Exit mobile version