Site icon Yashbharat.com

नवविवाहित जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, एक साल हुए थे शादी को

fansi

शहडोल। शहडोल से एक दुखद खबर आ रही है। यहां नवविवाहित जोड़े के शव फंदे से लटके मिले। इनकी शादी को अभी एक साल ही हुआ है। आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात बुढ़ार के ग्राम मजीरा की है।

काफी देर तक दोनों की आवाज नहीं आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव रस्सी से लटके हुए थे।

पुलिस का कहना है कि चूंकि यह नवविवाहित जोड़े की आत्महत्या का मामला है, इसलिए एसडीओपी और तहसीलदार को मामले की जानकारी दे दी गई है। शनिवार सुबह वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

बोधन सिंह गोंड (25) और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह गोंड (21) के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बोधन और उर्मिला ने किसी समूह से कर्ज लिया था। शुक्रवार रात पिता ने कर्ज की किस्त समय पर न चुकाने पर बहू और बेटे को डांटा था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए।

Exit mobile version