विधायक की मौजूदगी में भारी गहमागहमी के बीच शुरू हुई नगर निगम परिषद की बैठक

आउट सोर्स कर्मचारी व अवैध निर्माण को लेकर विपक्ष का हंगामा 

कटनी। नगर निगम परिषद की बैठक आज भी भारी गहमागहमी के बीच शुरू हुई। बैठक में महापौर प्रीति संजीव सूरी के अलावा मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल भी उपस्थित रहे। नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जैसे ही बैठक की कार्रवाई शुरू की वैसे ही विपक्ष के पार्षदों ने आउट सोर्स व अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी तथा पूर्व निर्धारित ऐजेंडे पर चर्चा चल रही थी। बैठक की विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।

↑
Exit mobile version